फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद भी बचें और दूसरों को भी बचाएं, कोरोना का टीका जरूर लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/हल्द्वानी। दो साल पहले फैले कोरोना वायरस ने लाखों लोगों को मौत की नींद सुला दिया। अपना देश भी इससे अछूता नहीं रहा। महानगरों से लेकर गांवों तक लॉकडाउन की स्थिति बनी और लोगों को घरों में कैद होकर रहना पड़ा। इससे बचाव के लिए सरकार ने युद्धस्तर पर कोरोना टीकाकरण कराया। पहली और दूसरी डोज के बाद बूस्टर डोज लगाकर लगाकर लोगों की जान बचाई गई। टीकाकरण अभियान अब भी जारी है। स्वस्थ समाज और स्वस्थ देश के लिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति कोरोना का टीका लगाएं ताकि वह स्वयं स्वस्थ रहे और समाज को भी इस बीमारी से बचाया जा सके।
विज्ञापन

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि सरकार की पहल पर जिले भर में व्यापक स्तर पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस कार्य में जुटा हुआ है। बीमारी से बचाव के लिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं और अपने पाल्यों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगवाए। कोरोना टीकाकरण कराकर हम स्वयं तो बीमारी से बचेंगे ही, अपने आसपास के लोगों को भी इससे बचने में मदद कर सकते हैं। कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होने की जरूरत है।
पद्मश्री, पर्यावरणविद और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फोटोग्राफर अनूप साह का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से किए गए टीकाकरण संबंधी प्रयास सराहनीय हैं। इसी का परिणाम है कि कोरोना की दूसरी लहर में लोग बीमार तो पड़े, लेकिन मौतें कम हुईं, इसलिए जरूरी है कि जिन लोगों ने अभी भी टीकाकरण नहीं कराया है वह अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं। इससे वह अपने आप को और अपने परिवार को इस खतरनाक बीमारी से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया का कहना है कि 2020 में आई कोविड-19 महामारी के बाद 2021 में भारत सरकार ने मुफ्त टीकाकरण पूरे देश में चलाया। हालांकि कुछ वजहों से बच्चे, युवा और बुजुर्ग (बूस्टर डोज) से वंचित हैं। ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी को स्वस्थ समाज और स्वस्थ देश के लिए टीकाकरण मुहीम को फिर से आगे बढ़ाते हुए लोगों में जागरूकता लानी होगी, ताकि देश कोविड मुक्त हो सकें।
समाजसेवी विद्या महतोलिया का कहना है कि लगातार टीकाकरण से मरीजों की संख्या घटी है और करोड़ों लोगों को राहत भी मिली है। सभी लोग सावधानी बरतें, तभी इस भयावह बीमारी से छुटकारा मिलेगा। वास्तव में यह जीवनदायिनी डोज है। मगर अभी भी कई बच्चे इससे वंचित हैं। जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया, वे जल्द टीका लगवाएं। सरकार से भी निवेदन है कि 60 साल से कम उम्र वालों को भी बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था करे।
कमलुवागांजा मेहता की प्रधान मंजू गौड़ का कहना है कि कोरोना की भयावता ने जब लोगों के जीवन को मुश्किल में डाला था, तब सरकार ने जिम्मेदारी लेते हुए वृहद टीकाकरण अभियान चलाया और करोड़ों लोगों की जान बचाई, लेकिन अभी भी कई लोग किसी न किसी कारणवश टीका नहीं लगवा सके हैं। ऐसे लोगों को जल्द आगे आकर अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए टीका लगाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक रहते हुए छूटे हुए लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें