फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की उत्तराखंड बचाओ यात्रा हल्द्वानी से शुरू

Sat, 16 Apr 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी की 15 दिवसीय प्रथम चरण की ‘उत्तराखंड बचाओ’ यात्रा हल्द्वानी के रामलीला मैदान से शुरू हो गई। अनूप नौटियाल की अध्यक्षता में प्रदेश प्रभारी विवेक यादव ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में पूरे प्रदेश से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


यात्रा शुरू करने पर अनूप नौटियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की लूट खसोट और अराजकता से त्रस्त है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में एक स्वच्छ और ईमानदार विकल्प देने को कृतसंकल्प है। यात्रा के दौरान जगह-जगह जनसभा और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को दिल्ली सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यकर्ता यात्रा के दौरान अपना साजोसामान लेकर रवाना हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाना है। इसके लिए युद्ध स्तर पर मुहिम छेड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा जब कार्यकर्ता खुद इसकी शुरुआत अपने स्तर पर करेंगे। इस दौरान श्याम बाबू पांडेय, अजय शर्मा, नवीन, श्रीकांत खंडेलवाल, देवेंद्र सिंह कोटलिया, उमा सिसौदिया, पूजा मेहरा, अंशुल लोशाली, गिरीश मलकानी, सोमेश निडर, कमान सिंह धामी, नवीन जोशी, चंद्रशेखर भट्ट, ओपी मिश्रा, एसएस कलेर, विनोद पंत और आरडी खान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें