रामनगर। वनों को आग से बचाने के लिए संघ भवन वन परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ। इस दौरान कलाकारों ने वनों को आग से बचाने का संदेश दिया। वनाग्नि सुरक्षा रैली को प्रमुख वन संरक्षण राजेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 10 स्थानीय कलाकार और दो वन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
रेंजर आनंद सिंह रावत ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य वनाग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि राज्य में हो रही वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए जनसमर्थन जुटाने, स्थानीय ग्राम वासियों को वन एवं वनों के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू की गई है।
रैली 20 मई को देहरादून में संपन्न होगी। इस दौरान किशन सिंह दानू, मोहन सिंह पंवार, अर्जुन देव, नवीन आर्या, कमल किशोर, गौरव कुमार, काजल आर्या, नैना आर्या, बबीता, रजनी राणा, आनंद सिंह रावत, वीरेंद्र प्रसाद पांडे आदि मौजूद रहे।