रामनगर। कार्बेट नेशनल पार्क में मिले संदिग्ध को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पार्क वार्डन शिवराज चंद ने बताया शनिवार की सुबह बिजरानी रेंज में घूम रहे युवक को विभागीय अधिकारियों ने दबोचा। पूछताछ में संदिग्ध ने अपना नाम हैदर अली पुत्र जफर अली निवासी मुडिया पिस्तौर बाजपुर बताया।
वनकर्मियों ने संदिग्ध की पुष्टि के बाद उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26ख, 26ग एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(15), 27, 30, 35ब, 50, 51स के अंतर्गत वन अपराध दर्ज किया था। पार्क वार्डन ने बताया युवक जंगल में आग लगाने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने बताया आरोपी के जेल जाने के बाद उसे रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही ह