फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी के सौरभ का रणजी ट्रॉफी में चयन

Fri, 14 Oct 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
cricket logo
विज्ञापन
विकेटकीपर और बल्लेबाज सौरभ रावत का रणजी ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। सौरभ उड़ीसा की टीम में अंडर-19 के कप्तान भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएस भंडारी ने बताया कि आवास विकास कालोनी निवासी आनंद सिंह रावत के पुत्र सौरभ रावत पिछले चार सालों से उड़ीसा राज्य की क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं।
विज्ञापन


रणजी ट्रॉफी में चयन के बाद सौरभ ने बृहस्पतिवार को उड़ीसा की ओर से हैदराबाद में सौराष्ट्र के खिलाफ मैच भी खेला।

सौरभ के चयन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बीसी पांडे, रमेश चंद्र पांडे, दान सिंह भंडारी, दान सिंह कन्याल, महेंद्र सिंह बिष्ट, दलजीत सिंह मारवाह, भूपेंद्र सिंह, एसोसिएशन के संस्थापक मोहन सिंह बोरा, हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के गिरीश मेलकानी, डॉ. संजय जुयाल ने खुशी जताई है। सचिव रंजीत बिष्ट ने कहा है कि हल्द्वानी आने पर सौरभ का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें