फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नाजिया चाची से मिली हार से रंजिश रखते थे सरवरयार खान

Wed, 20 Aug 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। किच्छा कोतवाली में मृतक आलिम के भाई समी ने कहा कि मेरे परिवार से नाजिया चाची ने हाल ही में पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

इससे दूसरे पक्ष के हाजी सरवरयार खान और उनके समर्थक नाराज थे। उन्होंने ही इसका बदला लेने के लिए साजिश रची और मेरे भाई आलिम की जान इसमें चली गई।
बताया कि सोमवार की सुबह सरवरयार खान के समर्थक रेहान, साजिद, रियासत, अकील खान और शोएब एकराय होकर हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए।
आते ही धमकी देने हुए कहा इन्होंने हाजी सरवर यार खान की प्रत्याशी को शिकस्त दी है। इनको गोली मार दो। इसके बाद सभी हमलावरों ने मिलकर गोलियां चला दीं। गोली उसके भाई आलिम के सीने में लगी और वह वहीं पर गिर गया। मैंने किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

हमलावर बोल रहे थे कि उन्होंने हाजी सरवरयार खान, साजिद खान और अजमी पत्नी रियासत खान की हार के अपमान का बदला ले लिया है और सभी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें