फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से गूंजी सरोवर नगरी

विज्ञापन
नैनीताल में रविवार को मां नंदा-सुनंदा के डोला भ्रमण पर उमड़े भक्तजन। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में तीन से आठ सितंबर तक हुए 116वें नंदा देवी महोत्सव को माता के जयकारों के साथ रविवार को समापन हो गया। नगर के पौराणिक नंदा देवी मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ निकले डोले को नगर भ्रमण कराने के बाद शाम को नैैनीझील में विधि-विधान के साथ विसर्जित कर दिया गया।
विज्ञापन

महोत्सव के छठे दिन सुबह से ही नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह करीब 9 बजे आचार्य भगवत प्रसाद जोशी ने मंदिर में भगवती पूजन किया। दोपहर 12 बजे देवी पूजन के बाद मंदिर परिसर से मां-नंदा सुनंदा के डोले को डीएम सविन बंसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी और राम सेवक सभा के पदाधिकारियों ने कंधा देकर यात्रा का शुभारंभ किया। नगर भ्रमण के बाद शाम करीब सात बजे पाषाण देवी मंदिर के पास मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों को विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान राम सेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह, कमलेश ढौडियाल, अनूप सिंह शाही, विमल चौधरी, मुकेश जोशी, राजेंद्र साह, भुवन बिष्ट, गोपाल रावत, आलोक साह, भानू पंत, गिरीश जोशी, केएल आर्या, हरीश राणा, दया किशन पोखरिया, राजेश साह आदि थे।
पुलिस रही तैनात
शोभायात्रा के दौरान एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसडीएम विनोद कुमार, तहसीलदार भगवान सिंह चौहान, ईओ अशोक वर्मा, सीओ विजय थापा, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, एसओ तल्लीताल राहुल राठी, एसएसआई बीसी मांसीवाल, एसआई मनोज नयाल, दीपक बिष्ट, सत्येंद्र गंगोला समेत पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

--------------
मां के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर
शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर मां नंदा सुनंदा के जयकारों से गुंजायमान हो गया। डोल नगाड़ों, छोलिया नर्तकों और विभिन्न झांकियों ने माहौल और भी भक्तिमय बना दिया। वहीं, रामनगर से पहुंचे महादेव ग्रुप अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचे रखा।
-----------
हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
महोत्सव के दौरान नगर के विभिन्न स्थलों पर भक्तों ने डोले में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की थी। माल रोड के विभिन्न स्थानों, तल्लीताल बाजार, वैष्णोदेवी मंदिर, नैनीताल क्लब चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए कई स्टाल लगाए गए थे। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
------------
मेले में मनमाने दाम वसूलने का आरोप
मेले में पहुंचे हल्द्वानी निवासी विशाल सक्सेना ने झूला संचालक द्वारा मनमान दाम वसूलने का आरोप लगाया है। विशाल का कहना है झूला स्थल पर संचालक द्वारा कोई रेट लिस्ट नहीं लगाई गई थी। साथ ही दी जा रही पर्चियों पर भी रेट नहीं लिखे गए हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों वह आए थे तो एक व्यक्ति से 40 रुपये, जबकि मेले के लिए 50 से 60 रुपये वसूले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें