फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो बच्चों की मां से करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने एक दवा विक्रेता के खिलाफ धमकी देकर दो बच्चों की मां से दुष्कर्म करने और उसका गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला का वीडियो क्लिप बनाया था। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला के साथ काफी दिनों से दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन

एसएसआई मंगल सिंह नेगी ने बताया कि काशीपुर का रहने वाला दवा विक्रेता जुल्फेकार बनभूलपुरा क्षेत्र में महिला के घर किराएदार था। महिला दो बच्चों की मां है। आरोप है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने पर दवा विक्रेता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो क्लिप तैयार कर ली। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर दवा विक्रेता उसके साथ पति की गैर मौजूदगी में दुष्कर्म करता है।
महिला के इनकार करने पर वह बदनाम करने की धमकी देता था। बदनामी के डर से उसने गर्भपात भी कराया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दवा विक्रेता के खिलाफ धारा 376, 506,313 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि अभी महिला का बयान लेकर उसका मेडिकल मुआयना कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें