नवनियुक्त महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या का नैनीताल में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल स्थित पार्टी कार्यालय से लेकर गांधी चौक तक जुलूस निकाला बाद में जमकर आतिशबाजी की। नवनियुक्त महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का जल्द समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस दौरान कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष मारुति नंदन साह, विक्रम सिंह राठौर, हनी मिश्रा, नीरज तिवारी, ललित बर्गली, विरेंद्र राठौर, भावना नौलिया, खष्टी बिष्ट, चंद्रकांता,कविता भाकुनी, ऊषा कन्नौैजिया, मंजू कोटलिया, डीएन भट्ट, किरन साह, सपना बिष्ट, हेमा देवी, केएल आर्य, अजमल हुसैन, हेमा देवी, दीपक रूबाली, विनय मेहरा, वीरेद्र बिष्ट, मून भाई, किसन लाल साह, वीरेंद्र महरा, गिरीश भैय्या, मुकेश कुमार, ललित आर्या, केएल आर्या आदि थे। नगर अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने बताया कि इस मौैके पर केएल आर्या ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।