फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरील, बृजेश, इशिका और मुस्कान फाइनल में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
बेतालघाट में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। बेतालघाट में चल रही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सरील, बृजेश, इशिका और मुस्कान ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

बेतालघाट सेवा समिति की ओर से प्रेम भवन में चल रही उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इसमें टनकपुर के सरील कुमार ने देहरादून के धर्मेंद्र थापा, पिथौरागढ़ के बृजेश थापा ने पिथौरागढ़ के ही कमलेश सिंह को हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालिका वर्ग में अल्मोड़ा की इशिका ने देहरादून की सिमरन और पिथौरागढ़ की मुस्कान ने नैनीताल की ममता को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। आयोजक समिति के अध्यक्ष राहुल अरोरा ने बताया कि फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस दौरान उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष मुकर्जी निर्माण, सचिव गोपाल खोलिया, कोच देवेंद्र भट्ट, किशन मेहरा, भगवान सिंह, आरएस भाटिया, ललित कुमार, जनार्दन वल्दिया, बीएस रावत, ललित कुंवर, श्याम सिंह, दीप रिखाडी, आरएस नेगी, जीवन, प्रकाश, पुष्पा धर्मवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें