फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराईखेत निवासी का था नहर में मिला शव

विज्ञापन
रामनगर में सिंचाई नहर में मृत मिले सुरेंद्र सिंह रावत का फाइल फोटो। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली से सराईखेत जा रहा व्यक्ति अचानक रामनगर रोडवेज बस अड्डे से लापता हो गया। व्यक्ति को तलाशने के जब उसका भतीजा रामनगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा, तो पता चला कि उसके चाचा की लाश नहर में मिली थी। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

हल्द्वानी बस अड्डे के पास सिंचाई नहर में मिले शव की शिनाख्त सुरेंद्र सिंह रावत (45) के रूप में उसके भतीजे पंकज रावत ने की। पंकज ने बताया कि शनिवार दोपहर चाचा सुरेंद्र सिंह रावत, दादी और वह तीनों लोग दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर सराइखेत के लिए चले। रात एक बजे रोडवेज बस रामनगर बस स्टैंड पहुंची तो चाचा सुरेंद्र सिंह पेशाब करने की बात कहकर नीचे उतर गए। काफी समय बाद भी वापस नहीं आए। उनकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका था। बताया कि वह दादी को लेकर सराइखेत चला गया और वापस अपने चाचा को खोजने के लिए मंगलवार सुबह रामनगर कोतवाली पहुंचा। वहां पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव सोमवार को बरामद हुआ था। सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में पंकज ने चाचा के रूप में शिनाख्त की। बताया कि उसके चाचा नशे के आदी थे और वह मूलरूप से ग्राम सयोसी पोस्ट सावली हाल निवासी भगवती गार्डन उत्तम नगर नई दिल्ली के रहने वाले थे।
कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र सिंह रावत दिल्ली के रूप में भतीजा पंकज रावत ने की है। वह दिल्ली से अपने भतीजे और मां के साथ सराईखेत जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें