रामनगर के ग्राम कानिया में बने क्वांरटीन सेंटर पर पहुंचे एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, ज्येष्ठ ब्लॉक प्?
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम कानिया में क्वारंटीन किए गए युवकों ने मंगलवार को नाश्ते का बहिष्कार किया। सेना भर्ती में जाने के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट कराने की मांग करने लगे। उन्होंने सेंटर में खाने-पीने की व्यवस्था पर सवाल उठाए। एसडीएम के समझाने के बाद युवक मान गए।
इन दिनों रानीखेत में सेना की भर्ती चल रही है, जिसमें भागीदारी करने वाले युवाओं की कोरोना जांच की जा रही है। बीते दिनों जांच में 90 से अधिक युवा कोरोना संक्रमित मिले, जिन्हें ग्राम कानिया में बने ईएसटी क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। वर्तमान में कानिया क्वारंटीन सेंटर में 72 युवाओं को रखा गया है। मंगलवार सुबह युवाओं ने हंगामा कर नाश्ता करने से इंकार कर दिया। सूचना पर एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अबुल कलाम, कोविड नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक, जोनल मजिस्ट्रेट केसी उनियाल, मितेश्वर आनंद, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि सेना भर्ती में शामिल होने के लिए युवक हंगामा कर रहे थे। इस संबंध में रानीखेत में सेना अधिकारियों से वार्ता की गई, लेकिन उन्होंने बताया कि अब भर्ती मई या जून में होगी। इसके बाद युवाओं से बताया गया कि यदि उन्हें फिर भी आरटीपीसीआर टेस्ट कराना है तो प्रशासन तैयार है। इसके बाद हंगामा कर रहे युवक शांत हो गए।
अभद्रता करने का लगाया आरोप
युवाओं ने खाने-पीने की व्यवस्था बेहतर करने की मांग की। आरोप लगाया कि उन्हें दूषित पानी और खराब गुणवत्ता वाला भोजन दिया जा है। यह भी कहा कि केंद्र में तैनात कर्मी उनके साथ गालीगलौज और अभद्रता कर रहे हैं।