पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक अमृता रावत ने बताया रामनगर में बस टर्मिनल निर्माण के लिये आवश्यक धनराशि स्वीकृत हो गयी है। उन्होंने बताया दो नवंबर को गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत अनुपूरक बजट में धनराशि का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि पहले यह बस टर्मिनल पीपी मोड़ में निर्मित किया जाना था, लेकिन संबंधित संस्था द्वारा इस टर्मिनल का निर्माण प्रारंभ नहीं किया गया है।
इस बस टर्मिनल के निर्माण हेतु के लिए वह लगातार तीन वर्षों से प्रयासरत हैं। अब इस बस टर्मिनल का निर्माण सरकार द्वारा किया जाना है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि शीघ्र ही इस बस टर्मिनल का निर्माण प्रारंभ किया जायेगा। जिससे क्षेत्र की जनता को इस बस टर्मिनल का समुचित लाभ मिल सकेगा।