फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जत नगर थाने का हिस्सा थी मंगल पड़ाव चौकी

Wed, 04 Nov 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के बीचों बीच स्थित मंगल पड़ाव चौकी जिले की सबसे पुरानी चौकी है। कभी यह बरेली जिले के इज्जत नगर थाने का हिस्सा थी। हालांकि आबादी के हिसाब से आज भी इस चौकी पर सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी है। क्षेत्र के दो लाख लोग इस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। मगर इतनी बड़ी आबादी की सुरक्षा के लिए मात्र सोलह कर्मचारी है। इस हिसाब से साढ़े बारह हजार लोगों की सुरक्षा का जिम्मा एक सिपाही पर है।
विज्ञापन


राज्य बनने के बाद जिले में थानों की संख्या बड़ी और चौकियां भी खुली। अब थानों को हाईटैक करने की तैयारी भी चल रही है। इसी क्रम में मंगल पड़ाव चौकी की बिल्डिंग भी नई बन रही है। सालभर के भीतर नए भवन में चौकी भी शिफ्ट हो जाएगी। सुरक्षा के लिए स्टॉफ की भी जरूरत होती है मगर चौकी में पर्याप्त स्टाफ नहीं है।

बेस अस्पताल से लेकर बाजार क्षेत्र, रामलीला मोहल्ला, पुरानी फल मंडी, नैनीताल रोड की कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी इस चौकी के पास है। इसके साथ ही कई धार्मिक स्थल भी इसके अंतर्गत आते हैं। लगभग दो लाख की आबादी की सुरक्षा के लिए चौकी में 11 कांस्टेबल, एक एसआई, एक एससीपी, एक एससी व दो महिला कांस्टेबल हैं।
विज्ञापन


जबकि यहां 18 कांस्टेबल, दो एसआई, एक एससीपी, एक एससी और दो महिला कांस्टेबलों का स्टाफ होना चाहिए। संसाधन के नाम पर जर्जर हो चुके दो कमरों में टेबल व चार कुर्सियों आती हैं। अभी चौकी में पूरा स्टॉफ भी नहीं बैठ पाता है। नई बिल्डिंग में चौकी शिफ्ट होने के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें