फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वित्तीय पावर न होने से अटकी स्वास्थ्यकर्मियों की सैलरी

Thu, 18 Sep 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी अस्पताल के 659 उपनल कर्मियों को अभी तक छह माह का वेतन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

शासन से पैसा स्वीकृत हो चुका है लेकिन प्रभारी प्राचार्य को वित्तीय अधिकार न होने से जूनियर रेजिडेंट, पीजी रेजिडेंट और पर्यावरण मित्र की सैलरी रुक गई है।
मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ.अरुण जोशी बीती 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए थे और एक सितंबर को वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ.पंकज सिंह को प्राचार्य का कार्यभार सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से 22 करोड़ का बजट जारी करने के बाद 17 दिन हो गए वर्तमान प्राचार्य को डीडीओ अधिकार नहीं मिल पाया है। इसकी वजह से कोई भी वित्तीय कार्य नहीं हो पा रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य डॉ.सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें