फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोअर माॅल रोड पर रैंप निर्माण का कार्य जोरो पर

Thu, 18 Sep 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल की लोअर मॉलरोड से अपर मॉलरोड के लिए रैंप बनाते लोनिवि के मजदूर- संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल की लोअर माॅल रोड पर भूं-धसाव के बाद लोनिवि की ओर से यातायात संचालन के लिए रैंप निर्माण का कार्य जोरो पर है। रैंप की दीवार बनाने के बाद विभाग ने भरान का शुरू कर दिया है। जल्द ही सतह पर इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने के बाद यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बीते रविवार को मालरोड का करीब 15 मीटर हिस्सा धंसने के बाद विभाग ने सड़क पर इंडिया होटल के पास से यातायात को अपर मॉल रोड से डायवर्ट कर मल्लीताल भेजा। अपर मॉल रोड पर दाेनों ओर से वाहन संचालन होने से जाम की स्थिति बन रही है। इसे देखते हुए लोनिवि ने सूचना कार्यालय के समीप रैंप बनाने का कार्य शुरू कर दिया था जो लगभग अंतिम चरण में है। लोनिवि के सहायक अभियंता तुलाराम टम्टा ने बताया कि रैंप की दीवार निर्माण का कार्य पूरा कर मिट्टी और रोड़ी का भरान शुरू कर दिया है। माॅल रोड पर बड़े वाहन प्रतिबंधित होने के कारण पिकअप से मिट्टी लाई जा रही है जिसमें अधिक समय लग रहा है। भरान के बाद सतह पर इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाकर यातायात सुचारु करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें