फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियो सलाम, वाहनों के रेले से लगा जाम

विज्ञापन
ैनीताल में पंत पार्क में सैलानियों की भीड़ भाड रही। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल/भीमताल। कोरोना काल में पहली बार शनिवार को नैनीताल पर्यटकों से गुलजार नजर आया। सामान्य दिनों में अक्तूबर पहले सप्ताह में जहां बंगाली पर्यटकों की ही आवाजाही होती रही है वहीं इस बार कोरोना काल में शनिवार को ही लगभग 20 हजार से ज्यादा पर्यटक नैनीताल पहुंचे। आलम यह रहा है कि सड़कों में जाम लगा रहा। सुबह से देर शाम तक पर्यटकों की आवाजाही लगी रही। होटल भी पैक रहे।
विज्ञापन

माल रोड, पंत पार्क, तल्लीताल, मल्लीताल, भोटिया मार्केट में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ रही। पर्यटकों की आमद बढ़ने से तल्लीताल लेकब्रिज में सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही और दिन भर माल रोड में वाहन रेंगते रहे। मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, मस्जिद चौराहा, चीना बाबा चौराहे में भी जाम लगता रहा। पर्यटकों ने नैनीझील में नौका विहार का आनंद लिया। तल्लीताल से मल्लीताल तक झील में पर्यटक नौकायन का आनंद लेते रहे।
नौकुचियाताल के नाव चालक अध्यक्ष दुर्गादत्त पलड़िया ने बताया कि छह माह बाद सैलानियों के आने से एक बार फिर कारोबार चलने की उम्मीद जगी है। इधर, भीमताल-भवाली रोड स्थित फरसौली, नगरीगांव के बीच तीन किमी लंबा जाम लग गया। सैलानी एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। भवाली होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने बताया कि होटलों में सरकार की गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है। शनिवार को होटलों में औसतन 40 फीसदी पर्यटक रुके।
विज्ञापन

यहां पहुंचे पर्यटक
चिड़ियाघर में शनिवार को 518 पर्यटक पहुंचे। केव गार्डन में 650 पर्यटक, हिमालयन बाटनिकल गार्डन में 123 और वाटर फाल में सर्वाधिक 732 सैलानी पहुंचे। घुड़सवारी के शौकीन बारापत्थर और टिफिन टॉप में घुड़सवारी का लुत्फ उठाते नजर आए।

नैनीताल में नैनीझील के किनारे दीवार में बैठकर पर्यटक युवतियां व्यंजन का स्वाद लेती हुई।- फोटो : NAINITAL

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें