फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आज से बिजरानी और गर्जिया में शुरू होगी सफारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जून में बंद हुए कॉर्बेट पार्क के बिजरानी और गर्जिया जोन में आज से जंगल सफारी शुरू हो जाएगी। जंगल सफारी के लिए कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारी कर ली है। रविवार सुबह छह बजे आमडंडा गेट और रिंगौड़ा गेट से पर्यटक जंगल सफारी के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

बिजरानी और गर्जिया जोन में पर्यटक सुबह और शाम को भ्रमण पर जाएंगे। बिजरानी और गर्जिया में सुबह 30 और शाम को 30 जिप्सियां जंगल सफारी के लिए जाएगी। पर्यटकों की आवाजाही के लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। ढिकाला पर्यटन जोन 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। बरसात में जंगल के भीतर नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन हर साल ढिकाला को 15 जून, बिजरानी और गर्जिया पर्यटन जोन को 30 जून को बंद कर देता है। झिरना व ढेला पर्यटन जोन सालभर खुला रहता है। कॉर्बेट के पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि रविवार को बिजरानी, गर्जिया जोन पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। पार्क प्रशासन की ओर से सफारी की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें