घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत्र विद्यालय
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने मंगलवार को हीरक जयंती समारोह के अवसर पर अंतर-विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. हरीश रौतेला ने किया। सुमन निर्मल मिंडा फाउंडेशन की ओर से प्रायोजित कार्यक्रम में 15 विद्यालयों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल प्रथम, मोहन लाल शाह बालिका विद्यालय नैनीताल द्वितीय और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल तृतीय स्थान पर रहे। निर्मला कॉवेंट स्कूल को विशेष उपहार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. हरीश रौतेला की ओर से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने सैनिक स्कूल घोड़खाल के उत्कृष्टता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के कार्यों की सराहना की। कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, टीम भावना और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान की भावना का विकास होता है। प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान श्वेता डंगवाल आदि मौजूद रहे। संवाद