फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बास्केटबॉल में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जीते तीन मैच

Mon, 05 Oct 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। 59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 में रविवार को कड़े मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की टीम ने तीन मैच जीते।
विज्ञापन

यहां खेले गए चार अहम मुकाबलों में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की टीमों का दबदबा देखने को मिला। पहले मैच में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘बी’ ने वुडब्रिज स्कूल को 51-32 से करारी शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘ए’ ने डेविटो स्कूल को 34-7 और तीसरे मैच में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने सेंट मैरी कॉन्वेंट ‘ब्लू’ को 32-6 के बड़े अंतर से मात दी। चौथे मुकाबले में वुडब्रिज स्कूल ने भी वापसी की और सेंट मेरी कॉन्वेंट ‘व्हाइट’ को 13-8 से हराकर अपनी जीत दर्ज की। रेफरी फरीद अहमद, हरीश, समीर अली, विनोद कनाड़ी रहे। इस मौके पर जेपी सिंह, डीएसए के महासचिव मनोज जोशी, बास्केटबॉल सचिव हरीश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
लालकुआं। भारत विकास परिषद शाखा लालकुआं की ओर से राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह खाती, चिल्ड्रंस एकेडमी के निदेशक श्रीष पाठक ने आदि ने किया। निर्णायक मंडल में संगीताचार्य विनिता पांडे, लता कुंजवाल एवं डिंपल जोशी रहीं। परिषद के नगर अध्यक्ष चंद्रेश भाटिया, सह-सचिव जुगल किशोर गर्ग, वित्त सचिव शुभम अग्रवाल, उपाध्यक्ष (महिला सहभागिता) रितु अरोड़ा एवं कार्यक्रम संयोजक आशु खुराना, संचालन हेमंत जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो। भारत विकास परिषद शाखा लालकुआ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए।
चेस चैंपियनशिप शुरू, 140 विद्यार्थी कर रहे प्रतिभाग
नैनीताल। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति की ओर से मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में 13वीं इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के अवसर पर अधिवक्ता डीके जोशी और डॉ. मनोज बिष्ट गुड्डू अतिथि के रूप में पहुंचे।
समिति के अध्यक्ष ईश्वर तिवारी के अनुसार प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज, बिड़ला विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल, और लेक्स इंटरनेशनल भीमताल सहित विभिन्न विद्यालयों के कुल 140 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में पांच राउंड खेले गए। बताया कि अंडर-9 में अद्रिजा पांडे, अंडर-11 में आचित्य व रिभ्या, अंडर-13 में रुचिर, राघव, शुभांसु व कुषार्ग, अंडर-15 में अभिराज व दिव्यांश और अंडर-18 वर्ग में अर्जुन, आयुष, निखिल व श्रद्धांस ने बढ़त बनाई। निर्णायक में शेर सिंह बिष्ट, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी, विश्व केतु वैध, मो. बिलाल, मुकेश बच्चन, मो. मतलूब रहे। संवाद
बर्ड वॉचिंग, हाथी दिवस और वाद-विवाद से दिया पर्यवरण संरक्षण का संदेश
- रामनगर में विद्यार्थियों ने हाथियों को खिलाया गन्ना
रामनगर। वन्यजीव प्राणी सप्ताह के चौथे दिन कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और रामनगर वन प्रभाग में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूली बच्चों को जंगल भ्रमण कराया। रविवार को आमडंडा बिजरानी गेट पर बच्चों ने हाथियों को फल, सब्जियां और गन्ना खिलाया। कालागढ़ स्थित कॉर्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में भी हाथी दिवस मनाया गया। वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूबाली ने हाथियों को गुड़, गन्ना, केला और अन्य खाद्य सामग्री खिलाई। रामनगर वन विश्राम गृह में विद्यार्थियों के बीच वन्यजीव संरक्षण और ईको-टूरिज्म विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। नगरवन में वाइल्डलाइफ आर्ट गैलरी, सीतावनी नेचर गाइड एसोसिएशन और रामनगर वन प्रभाग की ओर से बर्ड वॉचिंग कराई गई। इस दौरान पार्क वार्डन बिंदरपाल, रेंजर नवीन पांडेय, हरीश शंकर देव, सुनील फुलारा, महेंद्र पवार, दीप मिलकानी, रवि बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो 04 अक्तूबर 03- रामनगर कार्यक्रम के दौरान हाथियों को फल खिलाते वनकर्मी। स्त्रोत वन विभाग।
कलाम, प्रत्यूष और ओम दर्शन दौड़ में रहे विजेता
पर्यावरण संरक्षण के लिए मैराथन दौड़ का आयोज
संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। प्रकृति संरक्षण और पेड़ लगाएं के संदेश के साथ रविवार को भाजपा जिला मंत्री कुंदन सिंह चिलवाल, रनग्रीन फाउंडेशन और आरोही संस्थान की ओर से कैंची धाम में चौखंबा कैंप धुनीखाल, भवाली से नैनीताल ट्रेल अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया। 64 किमी दौड़ में चमोली गढ़वाल के पूर्व सैनिक कलाम सिंह बिष्ट प्रथम, अमित कौशिक द्वितीय, अंगद सिंह तृतीय, 52 किमी में प्रत्यूष बिष्ट प्रथम, अरुण कुमार यादव द्वितीय, शिवम सिंघल तृतीय, 30 किमी में ओम दर्शन प्रथम, गोपाल द्वितीय, प्रदीप भंगारी तृतीय स्थान पर रहे। 12 किमी में संयुक्ता कला प्रथम, अंजलि द्वितीय और मधु तृतीय स्थान पर रहीं। संवाद

नौनिहालों ने मां दुर्गा, लक्ष्मीबाई और श्रीकृष्ण के रूप में मोहा मन
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब और नैनीताल बैंक की ओर से डॉ. सुषमा शाह की स्मृति में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चेतराम शाह ठुलघरिया इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगकर्मी प्रभात गंगोला ने किया। इस प्रतियोगिता में नगर के 20 स्कूलों के 100 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बच्चे मां दुर्गा, चिकित्सक, एडवोकेट, भगवान जगन्नाथ, शबरी, श्रीकृष्ण, शिव, रोबोट, रानी लक्ष्मीबाई और मीराबाई आदि वेशभूषा में नजर आए। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में दिशानी शाह प्रथम, कायरा द्वितीय, लक्षिता तृतीय, जूनियर वर्ग में आईजा प्रथम, सुमैया द्वितीय, लक्षिता तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में सलमान जरिया प्रथम, जारिया द्वितीय व भावेश तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका मिथिलेश पांडे व कौशल शाह ने निभाई। वहां नैनीताल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संजय शाह, मीनाक्षी कीर्ति, अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, प्रगति जैन, रानी शाह, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, रमा भट्ट, विनीता पांडे, जीवंती भट्ट आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें