फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों से बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रमों से बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
विज्ञापन

श्रीआनंद आश्रम वृद्धाश्रम में उमंग 2021 कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। श्रीआनंद आश्रम वृद्धाश्रम में रविवार को उमंग 2021 कार्यक्रम में रंगारंग धमाल हुआ। सामूहिक नृत्य, एकल गायन, नृत्य और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरे में खुशी बिखेरी गई।
विज्ञापन

नूपुर कला केंद्र और रिदम डांस ग्रुप की छात्राओं ने रंगारंग गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। आश्रम की अध्यक्ष कनक चंद ने बताया कि किसी कारणवश डीएम कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके लेकिन उन्होंने बुजुर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रमों की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया और ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन और अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खंडारपुरकर रहे। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दर्मवाल, योगेश मिश्रा, मदन सिंह बिष्ट, मुकेश पाल, दीपक बल्यूटिया, शरद सिंह ठाकुर, कविता रायजादा, शिवराज सिंह गुर्जर, राम सिंह शर्मा, राम प्रसाद रायजादा आदि मौजूद रहे। संचालन प्रो. प्रभा पंत और रिम्पी बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें