फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सैनिक स्कूल, ऑल सेंट्स व्हाइट और ब्लू विजयी

Wed, 15 Oct 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
ऑल सेंट्स कॉलेज में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गोल के लिए जूझते ​खिलाड़ी। फोटो स्कूल
विज्ञापन
नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज में आयोजित 12वीं अंतर विद्यालयी बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला ऑल सेंट्स कॉलेज रेड और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के मध्य हुआ। इसमें सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने 24-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में ऑल सेंट्स कॉलेज व्हाइट ने सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट को 10-8 और तीसरे मैच में ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 35-16 से हराया। रेफरी भुवन सिंह बिष्ट, राजीव गुप्ता, हरीश चौधरी, फरीद अहमद, हरीश जोशी, शेरब खंपा और विनोद कनारी रहे। इस मौके पर गोपाल सिंह बिष्ट, दिक्षित बिष्ट, मयंक रावत, भुवन पडियार आदि मौजूद रहे। संवाद

नैनीताल ताइक्वांडो क्लब ने तीन रजत व दो कांस्य जीते

नैनीताल। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने तीन रजत और दो कांस्य पदक पाए हैं। बता दें छह खिलाड़ियों का राज्य खेल के लिए चयन हुआ था जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हल्द्वानी में बीते दिनों आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लक्ष्य अधिकारी, कृतज्ञ धामी व मानसी बर्गली ने रजत और भूमिका, मानस चंद्रा ने कांस्य पदक पाए। उनकी उपलब्धि पर कोच व क्लब सचिव विनोद कुमार, संरक्षक गोपाल सिंह रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सुनील सिंह, चंद्र विजय सिंह बिष्ट आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें