फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: काठगोदाम-गौलापार बाईपास पर सुरक्षा के इंतजाम, शेल्टर लेन से सफर होगा आसान

Wed, 18 Nov 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

एनएचएआई ने काठगोदाम-गौलापार-लालकुआं हाईवे पर सफर को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में हाईवे पर ट्रंचिंग ग्राउंड के पास शेल्टर लेन विकसित करने के साथ ही जंक्शन इंप्रूवमेंट का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के दौरान जंक्शन और मोड़ वाले स्थानों पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई बार वाहन चालक अचानक धीमे होकर मुड़ते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए एनएचएआई शेल्टर लेन तैयार कर रहा है। इस लेन में वाहन मुख्य सड़क से अलग होकर सुरक्षित तरीके से रुक सकेंगे और फिर आगे की दिशा में मुड़ सकेंगे।
विज्ञापन


कोट-
गौलापार बाईपास हाइवे पर इन दिनों जंक्शन इंप्रूवमेंट कराया जा रहा है, कट वाले स्थानों पर यातायात सुगम हो इसके लिए काम किया जा रहा है।
-अचल जिंदल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई


फोटो कैप्शन-गौलापार बाईपास हाइवे पर शेल्टर लाइन विकसित करने के लिए किया जा रहा कार्य। अमर उजाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें