हल्द्वानी। गौलापार बाईपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में सोमवार की रात कूड़े के ढेर में आग धधक गई। रात भर धुआं उठता रहा। सुबह को नगर निगम की टीम ने टैंकरों से पानी का छिड़काव किया।
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड में जंगल की ओर पड़े कूड़े में अक्सर आग की घटना सामने आती रही है। बीती रात भी यहां ढेर में आग धधक गई थी। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सीएस टोलिया ने बताया कि आग बुझाने के लिए पानी के दो टैंकर ट्रंचिंग ग्राउंड भेजे गए थे।