हल्द्वानी। जिला प्रशासन और खेल विभाग के समन्वय से शनिवार को हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में अनुसूचित जाति अंडर 19 जिला एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल निदेशालय के दिशा-निर्देशन में हुई स्पर्धा में बालक और बालिका वर्ग में 146 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हेमंत कुमार, दिवाकर, अक्षय आर्य, 200 मीटर में हेमंत, सूरज, शुभ, 400 मीटर में नीरज कुमार, करण आर्य दिव्यांशु टम्टा, 800 मीटर में नीरज कुमार, दीपक कुमार, अजय और 1500 मीटर दौड़ में दीपक कुमार दिव्यांशु टम्टा, हितेश ने प्रथम तीन स्थान हासिल किया। गोला फेंक में विनीत कुमार, सुधांशु कुमार, अक्षय आर्य ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। रिले दौड़ में कालाढूंगी, हल्द्वानी स्टेडियम टीम और गौलापार स्टेडियम की टीम शीर्ष तीन स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग 100 मीटर में नमिता, निशा, अंजलि, 200 मीटर में नमिता, निशा, आरती आर्य, 400 मीटर में छाया, कृतिका, दीप्ति, 800 मीटर में हिमानी आर्य, कृतिका, छाया, 1500 मीटर में हिमानी आर्य, आरती, यशिका ने बाजी मारी। गोला फेंक में खुशी आर्य, अंजलि, निशा अव्वल रहीं। रिले रेस में हल्द्वानी स्टेडियम टीम, गौलापार स्टेडियम टीम और कालाढूंगी स्टेडियम टीम क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
इससे पूर्व स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि दायित्वधारी मनोज कालाकोटी और मोहन पाठक ने किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का 10 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। निर्णायक सुरेश चंद्र पांडे, महेश फर्त्याल, महेश बिष्ट रहे। वहां त्रिलोक सिंह जीना, शशि देवी, नेहा बिष्ट, सौरव गुप्ता, पुष्कर पांडे, तन्मय रावत, बृजेश तिवारी आदि रहे।