फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली व मुरादाबाद के सैलानियों का रेस्टोरेंट में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शुक्रवार को मल्लीताल क्षेत्र में दिल्ली और मुरादाबाद के सैलानियों ने अलग--अलग रेस्टोरेंटों में मामूली बात पर हंगामा काटा। एक रेस्टोरेंट में तो स्टाफ और सैलानियों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। वहीं एक अन्य रेस्टोरेंट में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने मुरादाबाद से पहुंचे दो सैलानियों का पुलिस एक्ट में चालान किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली निवासी छह पर्यटक मल्लीताल गाड़ी पड़ाव स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे। इससे पहले कि खाना शुरू होता एक सैलानी की किसी बात को लेकर रेस्टोरेंट के कर्मचारी से शुरू हुई बहस गालीगलौज और मारपीट में बदल गई। हंगामा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। मामला शांत नहीं होने पर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। कोतवाली में भी देर तक दोनों पक्ष बहस करते रहे। उपनिरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने के बाद दोनों ने आपस में सुलह कर ली। वहीं शुक्रवार शाम करीब चार बजे के गाड़ी पड़ाव स्थित एक अन्य रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता को लेकर मुरादाबाद के दो सैलानियों ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों सैलानियों को कोतवाली ले गई। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में मुरादाबाद निवासी तालिब व मोहम्मद फरहान का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि यह दोनों पर्यटक नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें