फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रेलवे क्रासिंग-गौलापुल मार्ग की मरम्मत के लिए 148.48 लाख स्वीकृत

Wed, 19 Feb 2025 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के तहत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वनभूलपुरा रेलवे क्रासिंग से गौलापुल तक क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत के लिए 148.48 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल बरसात में दैवी आपदा के दौरान रेलवे क्रासिंग के समीप से गौलापार की ओर जाने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा गौला नदी में समा गया था। इस सड़क पर कई दिनों तक वाहनों की आवाजाही ठप रही थी और गौलापार और इसके आसपास के गांवों के लोगों को वाया काठगोदाम या इंदिरानगर गेट से आना जाना पड़ रहा था। बाद में प्रशासन ने क्षतिग्रस्त सड़क पर बैरीकेडिंग कर इसे वन वे कर दिया था।
पिछले दिनों गौलापार के लोगों ने स़ड़क ठीक कराने की मांग पर महापंचायत हुई थी। सोमवार को सूचना विभाग की ओर से एक संदेश जारी कर बताया गया कि मुख्यमंत्री ने रेलवे क्रासिंग से गौलापार की ओर जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण और सतह सुधार के लिए 148.48 लाख रुपये स्वीकृत करने का अनुमोदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें