फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओटीपी मांग युवती के खाते से उड़ाए 1.47 लाख

Mon, 07 Jul 2025 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई। जालसाजों ने बैंक कर्मी बनकर फोन किया और क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर ओटीपी हासिल कर अकाउंट से 1.47 लाख रुपये उड़ा लिए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काठगोदाम थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा है कि उसने पिछले साल क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। अगस्त में ही उसे क्रेडिट कार्ड मिला। कार्ड मिलने के तीन दिन बाद उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए उससे क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के लिए ओटीपी पूछा। झांसे में आकर उसने ओटीपी साझा कर लिया। इसके बाद जालसाज ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट सेट करने की बात कही और फोन काट दिया। उसी शाम युवती के बैंक खाते से दो बार में 1,47,894 रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद उसने ऑनलाइन शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई। युवती की शिकायत को साइबर सेल ने अब काठगोदाम थाने भेजा। थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें