हल्द्वानी/नैनीताल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चल सकते। उन्हीं की प्रेरणा से आज देशवासी एकजुट और भारत विकसित राष्ट की ओर अग्रसर है।
भाजपा के मुखानी स्थित कुमाऊं संभाग कार्यालय में नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप बिष्ट ने डाॅ. मुखर्जी के जीवन और देश के लिए किए गए योगदान की जानकारी दी। वहां जिला महामंत्री नवीन भट्ट, धीरज उप्रेती, रंजन बर्गली, रवींद्र श्रोत्रिय, शुभांशु पांडे, सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
सरस्वती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से चौपला चौराहा स्थित अस्थायी कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक और शिक्षाविद् डॉ. मुखर्जी की जयंती पर विचार गोष्ठी हुई। डॉ. रेनूशरण ने डॉ. मुखर्जी के विचारों पर चलने का आह्वान किया। महिलाओं को तुलसी का पौधा दिया गया। वहां मीना जोशी, मीना राणा, प्रभा उप्रेती, रीतू अग्रवाल, बालकृष्ण, मूल चंद्र आदि थे।
नैनीताल क्लब में भाजपा नगर मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य ने डॉ. मुखर्जी की धारा 370 की विरोधी विचारधारा और इसे हटाने के लिए किए गए उनके प्रयासों की बारे में बताया। इसमें नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, आशीष बजाज, विमला अधिकारी, भारत सिंह मेहरा, कमल जोशी, अरविंद पडियार, दयाकिशन पोखरिया, सभासद भगवत रावत, गजाला कमाल, राहुल नेगी आदि मौजूद रहे।