फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ई-चालान का मैसेज भेजकर खाते से निकाले 1.19 लाख

Wed, 04 Nov 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छड़ायल निवासी हरीश चंद्र मेलकानी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1.19 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी फर्जी ई-चालान भेजने के बाद हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि 26 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर ई-चालान आया था। इसके बाद से उनके बैंक खाते से रकम कटना शुरू हुई। रुपये तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर हुए हैं। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि साइबर सेल की टीम जांच कर रही है जिन खातों में रकम पहुंची है उन्हें फ्रीज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें