पिथौरागढ़। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर सराहनीय कार्य के लिए पिथौरागढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा को दीन दयाल उपाध्याय सशक्तीकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन संवाद में जिला पंचायत अध्यक्ष से बात कर उनकी ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा को सराहनीय कार्यों के लिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार 24 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की ओर से दिया जाना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण कार्यक्रम नहीं हो पाया। शनिवार को डीएम आनंद स्वरूप ने उन्हें ये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ अनुराध पाल, जिला पंचायती राज अधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे।