फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कल से दो सप्ताह बंद रहेगा रोप-वे का संचालन

Thu, 25 Jul 2024 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित रोप-वे में शुक्रवार से रोप बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके चलते दो सप्ताह तक रोप-वे का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि केएमवीएन की ओर से नैनीताल में रोप-वे का संचालन किया जाता है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर रोप-वे की मरम्मत और रोप बदलने का कार्य किया जाता है। शुक्रवार से रोप-वे की रोप बदलने का कार्य शुरू किया जाना है। इस कारण लगभग दो हफ्ते तक रोप-वे का संचालन बंद रहेगा।
इस दौरान पर्यटक रज्जू मार्ग की सैर नहीं कर पाएंगे। निगम के एमडी डॉ. संदीप तिवाड़ी के आदेश का हवाला देते हुए रोप-वे प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि हर पांच या छह वर्ष में रोप बदली जाती है। इससे पूर्व 2018 में रोप बदली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें