नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक यूट्यूबर के प्रैंक वीडियो शूट करने के दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम मल्लीताल बोट स्टैंड पर एक युवक रास्ते में मोबाइल रख प्रैंक शूट कर रहा था। देर तक प्रैंक शूट करने के दौरान नाव चालकों और राहगीरों ने आपत्ति जताई जिस पर यूट्यूबर भड़क गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समक्ष नाव चालकों और राहगीरों ने युवक पर हाथापाई का भी आरोप लगाया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में यूट्यूबर और नाव चालकों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।