पांच दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को बुधवार सुबह हुई बूंदाबांदी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने बृहस्पतिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है।
सर्दियों में बारिश न होने के कारण इस बार गर्मी का एहसास जल्दी होने लगा था। अप्रैल के शुरूआती पांच दिनों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार सुबह बूंदाबांदी होने के साथ ही ठंडी हवा ने लोगों को राहत दी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही बुधवार को बूंदाबांदी हुई।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना है। शुक्रवार से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
पिछले छह वर्षों में छह दिन का तापमान
===========================
दिनांक/वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान बारिश
01:04:11 33.0 10.8 नहीं
02:04:11 33.8 14.5 नहीं
03:04:11 33.0 14.4 बूंदाबांदी
04:04:11 32.2 10.8 नहीं
05:04:11 35.3 07.9 बूंदाबांदी
06:04:11 33.4 09.8 नहीं
=========================================
दिनांक/वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान बारिश
01:04:12 34.3 15.3 नहीं
02:04:12 35.6 15.0 नहीं
03:04:12 36.0 15.8 नहीं
04:04:12 36.5 16.5 नहीं
05:04:12 35.0 15.3 नहीं
06:04:12 33.5 14.6 नहीं
=========================================
दिनांक/वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान बारिश
01:04:13 32.5 13.5 नहीं
02:04:13 34.0 12.0 नहीं
03:04:13 32.8 19.9 नहीं
04:04:13 32.2 12.5 नहीं
05:04:13 31.2 13.0 नहीं
06:04:13 32.5 11.5 नहीं
============================================
दिनांक/वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान बारिश मिलीमीटर में
01:04:14 31.5 11.5 नहीं
02:04:14 32.6 09.8 नहीं
03:04:14 30.0 15.2 2.6
04:04:14 31.0 12.8 नहीं
05:04:14 33.0 14.5 नहीं
06:04:14 31.0 12.8 नहीं
============================================
दिनांक/वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान बारिश
01:04:15 30.4 14.6 नहीं
02:04:15 32.5 18.3 नहीं
03:04:15 29.5 20.1 नहीं
04:04:15 20.8 16.7 14.4
05:04:15 29.8 12.5 02.4
06:04:15 30.5 12.8 0.6
============================================
दिनांक/वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान बारिश
01:04:16 33.2 14.8 नहीं
02:04:16 34.0 19.4 नहीं
03:04:16 35.0 23.6 नहीं
04:04:16 35.7 21.0 नहीं
05:04:16 36.6 17.8 नहीं
06:04:16 35.8 17.8 बूंदाबांदी