भवाली डिपो में मांगों को लेकर नारेबाजी करते रोडवेज कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। भवाली डिपो में बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने बैठक कर दो माह से वेतन न मिलने पर राज्य सरकार और निगम के लिए नारेबाजी की। साथ ही हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद राज्य सरकार द्वारा परिवहन निगम के 68 करोड़ रुपये का भुगतान न करने पर नाराजगी व्यक्त की।
मंडल अध्यक्ष एलडी पालीवाल ने बताया कि कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर कर्मचारी 17 जनवरी को मंडलीय प्रबंधक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही 18 जनवरी की रात्रि 12 बजे से पूर्ण रूप से संचालन बंद कर बसों का चक्का जाम करेंगे। शाखा अध्यक्ष जावेद अली ने कहा कि परिवहन निगम में एजेंसी का विरोध किया गया। शाखा मंत्री नरेश पाल ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कर्मियों के वेतन से एलआईसी, ईपीएफ का पैसा काटकर नहीं जमा किया जा रहा है। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष अरूण सिंह, किशन बिष्ट, दिनेश जोशी, सुधीर कुमार, दीप चंद्र, दुर्गा सिंह, लखविंदर सिंह, हंसमत सिंह आदि मौजूद रहे।