भवाली (नैनीताल)। पांच माह से लंबित वेतन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज के कर्मचारियों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस कारण नगर से सभी रूटों पर बसों का संचालन ठप रहा। कुमाऊं के क्षेत्रीय अध्यक्ष एलडी पालीवाल ने कहा कि सरकार और निगम में मांगों पर सुनवाई न होने से कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है।
कहा कि मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं हड़ताल के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान शाखा मंत्री नरेश पाल, रूप किशोर सागर, जीवन चंद्र, हरीश लाल, अजय कुमार, मोहम्मद हसमत, हरिशंकर, प्रेमचंद्र, रणजीत सिंह, कमलेश कुमार, पवन कुमार, विमल कुमार, पंकज कुमार, महेश चंद्र, संतोष चंद्र, नंदन राम, पंकज जोशी, सुखविंदर सिंह, सुरेश चंद्र, हर्षवर्धन कुमार, हिमांशु आदि मौजूद रहे।