फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन के भीतर लगाएं बिजली के पोल : बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। विकासखंड सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने लोगों की समस्याओं को हल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। बिष्ट ने अधिकारियों से क्षेत्र में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

बिष्ट ने ग्रामसभा भद्यूनी में दस दिन के भीतर बिजली के पोल लगाने, क्षतिग्रस्त बिजली के पोल बदलने और झुकी हुई लाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना बनाई जाए, जिससे लोगों को स्वरोजगार से जोड़कर पलायन रोका जा सके। अधिकारियों से विकास कार्यों में गुणवत्ता लाने को भी कहा। यहां जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, प्रधान गणेश आर्य, हेम भट्ट, डीके शर्मा, नंदन सम्मल, नवीन क्वीरा, गोपाल कृष्ण भट्ट, प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें