फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हड़ताल पर रहे रोडवेज कर्मी, बस सेवाएं प्रभावित

Sat, 24 Oct 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

वेतन, नियमितीकरण और पुराने बकाया भुगतान समेत छह सूत्री मांगों को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, कर्मचारी संघ यूनियन और एससी-एसटी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व रोडवेज कर्मियों ने शुक्रवार को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि प्रदेश में बसों का संचालन 60 प्रतिशत से अधिक प्रभावित रहा। कई प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं तो कहीं अधिक कीमतों में टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। मांग पूरी न होने पर रोडवेज कर्मियों ने 30 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

काठगोदाम डिपो में कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। परिवहन निगम के देहरादून, टनकपुर और नैनीताल रीजन के विभिन्न डिपो में कर्मचारी सुबह छह बजे से कार्य बहिष्कार पर रहे। धरना-प्रदर्शन शाम छह बजे तक चला। आंदोलन के चलते हल्द्वानी डिपो में आठ और काठगोदाम डिपो में 10 बसें निरस्त करनी पड़ीं। काशीपुर, रुद्रपुर और भवाली में भी संचालन पर काफी असर पड़ा। नैनीताल परिक्षेत्र से दिल्ली, मथुरा, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, कानपुर, पटियाला, अयोध्या, मसूरी, आगरा, टनकपुर, बरेली, मेरठ, जयपुर और देहरादून समेत कई मार्गों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं। बसों के निरस्त होने और संचालन घटने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में शामिल रहे कर्मचारी

कमल पपनै, दयाल जोशी, ललित प्रसाद, आनंद सिंह बिष्ट, मनोज भट्ट, हरीश रावत, कैलाश कांडपाल, संदीप बिष्ट, संदीप रेसवाल, रेहान अली, राजवीर सिंह, मुकेश बुधानी, नवीन लोहनी, संजीव कुमार, मो. शाहिद, रंजीत सिंह, बनवारी लाल, राकेश आर्या, सचिन कुमार, प्रदीप भट्ट, गर्वित तिवारी, शाहवेज हसन, भुवन भट्ट, हरजिंदर, यूसुफ अली, सतीश गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें