फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: ड्यूटी से घर लौट रहे रोडवेज चालक की कैंटर की टक्कर से मौत, परिवार में मातम

Tue, 09 Jun 2026 10:06 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के काठगोदाम डिपो में कार्यरत रोडवेज चालक देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पैदल घर लौटते समय तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के काठगोदाम डिपो में कार्यरत रोडवेज चालक अजय सिंह कुंजवाल (44) की रविवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पश्चिमी खेड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह कई मीटर दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल अजय को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

काठगोदाम थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान के अनुसार गौलापार निवासी अजय ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। पश्चिमी खेड़ा के पास किसी वाहन से उतरने के बाद वह पैदल घर की ओर जा रहे थे तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय करीब 25 से 30 मीटर दूर जाकर सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर कैंटर को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पिता और भाई के बाद अजय को मिली थी नौकरी

विज्ञापन


अजय सिंह कुंजवाल का परिवार लंबे समय से परिवहन निगम से जुड़ा रहा है। उनके पिता मोती सिंह कुंजवाल काठगोदाम डिपो में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद मृतक आश्रित कोटे में अजय के बड़े भाई वीरेंद्र को नौकरी मिली। लगभग 15-16 वर्ष पहले वीरेंद्र की भी भीमताल के पास एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद अजय सिंह को मृतक आश्रित के रूप में चालक की नौकरी मिली थी।

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

पोस्टमार्टम के बाद जब अजय का शव घर पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। उनकी पत्नी कंचन कुंजवाल का रो-रोकर बुरा हाल था। 12 वर्षीय बेटे और 14 व 16 वर्ष की दोनों बेटियां पिता के निधन से बेसुध होकर विलाप करती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें