फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल जाने वाले यात्रियों के लिए कम पड़ गईं रोडवेज की बसें

Sat, 27 Jun 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रूट पर रोडवेज की अतिरिक्त बसें दौड़ाने के बावजूद यात्रियों में सीटों को लेकर मारामारी रही। शुक्रवार को मुहर्रम का अवकाश था। ऐसे में बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगने लगी। दोपहर में बसें उपलब्ध न होने के कारण यात्री गर्मी में बसों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो ने शाम तक हल्द्वानी नैनीताल रोड पर 19 बसों का संचालन किया। इस रूट पर जाम लगने के कारण भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और वापसी पर बसें देरी से स्टेशन पहुंची। हल्द्वानी डिपो की ओर से रोजाना आठ और काठगोदाम डिपो नौ बसों का संचालन होता है लेकिन भीड़ बढ़ने पर क्रमश: एक और तीन अतिरिक्त बसें चलाईं गईं।

हल्द्वानी डिपो ने 25 दिन में 5.49 करोड़ कमाए
हल्द्वानी डिपो ने एक जून से लेकर 25 जून तक लक्ष्य से अधिक आय अर्जित की है। एआरएम संजय पांडे ने बताया कि इस महीने में अब तक 5.49 करोड़ की आय हुई है। निगम की 90 बसों ने दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़ समेत पर्वतीय मार्गाें से यह आय हासिल की है। डिपो का एक दिन का लक्ष्य 18.23 लाख है। एआरएम ने बताया कि इन दिनों में एक दिन की सबसे अधिक आय 2445827 रुपये हुई।
विज्ञापन


नैनीताल के यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलाईं। जाम के कारण कुछ बसें तीन फेरे नहीं लगा पाईं। दोपहर बाद बसें आने लगी तो यात्रियों को भेजा गया। - गणेश पंत, एआरएम काठगोदाम डिपो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें