फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोडवेज बसें खालीं, ट्रेनों में भी मिलने लगीं सीटें

Mon, 03 Nov 2025 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। इस वीकेंड रोडवेज व ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम रही। बीते वीकेंड के मुकाबले दिल्ली मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन 40 फीसदी तक गिर गया है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से जाने व आने वाली ट्रेनों में अब सीटों की मारामारी नहीं है। शताब्दी, संपर्क क्रांति, रानीखेत, बाघ एक्सप्रेस में इस सप्ताह सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दीपावली और छठ पर्व के चलते रोडवेज बसों के साथ ही ट्रेनों में यात्री उमड़ रहे थे। सप्ताह भर तक यात्रियों की भीड़ बढ़ने से परिवहन निगम व रेलवे मालामाल भी हुआ। काठगोदाम डिपो एआरएम गणेश पंत ने बताया कि रविवार को दिल्ली मार्ग पर 15 बसें भेजीं गई जबकि बीते वीकेंड यह संख्या 30 थी। हल्द्वानी डिपो एआरएम संजय पांडे ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी यात्रियों की संख्या कम रही। दिल्ली मार्ग पर भीड़भाड़ होने पर 28 बसें भेजी जाती हैं लेकिन रविवार को 17 ही बसे भेजीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें