फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने फिर से शुरू की हल्द्वानी-लोहाघाट-रीठासाहिब बस सेवा

विज्ञापन
लोहाघाट से रीठासाहिब जाने को स्टेशन में खड़ी रोजवेज बस। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज की ओर से हल्द्वानी-लोहाघाट-रीठा साहिब बस सेवा दोबारा संचालित होने लगी है। यह हल्द्वानी से सुबह 5:30 बजे और लोहाघाट से सुबह 6:30 बजे चल रही है। कोरोना काल के बाद इस बस सेवा के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

रोडवेज के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि लोहाघाट से रीठा साहिब के लिए बस शुक्रवार को 11, शनिवार को 15 यात्रियों को लेकर गईं। उन्होंने बताया कि बस सेवा रात को रीठासाहिब में रुकेगी, जबकि दूसरे दिन सुबह 6:30 बजे वहां से लोहाघाट-हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। एजीएम ने बताया कि कोरोना काल में बस सेवा को बंद किया गया था उसके बाद कई बार बस सेवा संचालित की गई लेकिन यात्री न मिलने के चलते रोडवेज को आमदनी नहीं मिल पा रही थी। इस कारण डिपो को काफी घाटा उठाना पड़ रहा था। एजीएम ने बताया कि अब यह बस सेवा नियमित रूप से चलेगी। हल्द्वानी से सुबह 5:30 बजे बस लोहाघाट-रीठा साहिब के लिए चलेगी। इसके लिए यात्री लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें