फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ करोड़ से सुधरेंगी तीन विधानसभाओं की सड़के, पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी विधानसभा की कई सड़कों और पेयजल योजना का काम जिला खनिज फाउंडेशन से होगा। डीएम ने इसके लिए आठ करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। लोनिवि और जलसंस्थान इस काम को करेंगे।
विज्ञापन

हल्द्वानी क्षेत्र में शनिबाजार रोड मंडी से रेलवे क्रासिंग तक, टनकपुर रोड मुक्तिधाम तक, तिकोनिया से राजपुरा गौला गेट तक और काठगोदाम शीशमहल से श्रमिक बस्ती गौला गेट तक सड़कें बनेंगी। हल्द्वानी क्षेत्र की सड़कों के लिए 2.73 करोड़ रुपया मिला है। उधर, कालाढूंगी विधानसभा और लालकुआं विधानसभा में पेयजल और सड़कों का काम किया जाएगा। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि करीब आठ करोड़ का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें