फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव हुए तो कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी: प्रीतम, कहा-फैसला निर्वाचन आयोग करना है, नेता प्रतिपक्ष पर राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला मानेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि प्रदेश में उप चुनाव को लेकर फैसला निर्वाचन आयोग को करना है। अगर चुनाव होता है तो कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एक सांविधानिक व्यवस्था है कि यदि किसी राज्य में आम चुनाव की अवधि एक साल से कम रह जाती है तो चुनाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

दिवंगत कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश के पीपलपानी में हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि आयोग एक कठपुतली है, जो सरकार कहेगी उसी के अनुरूप वह निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम पूरी मजबूती के साथ उप चुनाव लड़ेंगे। प्रीतम के अनुसार यदि निर्वाचन आयोग उप चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं करता है तो सरकार के पास तीन विकल्प हैं कि वह मध्यावधि चुनाव में जाए, राष्ट्रपति शासन लगाए या फिर नया चुनें।
नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी देने के सवाल पर प्रीतम ने कहा कि इस संबंध में जल्द बैठक होगी। सभी लोग राय मशविरा कर करेंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी। राष्ट्रीय नेतृत्व जो फैसला करेगा वह हर कांग्रेसी को मंजूर होगा।
विज्ञापन

भाजपा ने संविधानिक संकट की बना दी है आशंका : देवेंद्र
हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने उप चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा ने संविधान को सम्मान देने का काम नहीं किया है। वह जरूर कोई ऐसा कदम उठाएगी जिससे संविधान को हानि होगी।
देवेंद्र के अनुसार हमने सल्ट से चुनाव लड़ने के लिए भी तीरथ सिंह रावत से आग्रह किया था, मगर भाजपा ने प्रदेश में संविधानिक संकट की आशंका बना दी है। उत्तराखंड की जनता ने 57 लोगों को चुनकर विधानसभा भेजा था। क्या उसमें कोई काबिल नहीं था, जिसे सीएम बनाया जा सके। संविधान ने एक मौका दिया है कि सरकार अपनी गलती सुधार ले और जो 57 सदस्य भाजपा के हैं, उसमें एक को चुनकर सीएम बनाया जा सके।
उन्होंने भी कहा कि हालांकि इससे यह मतलब नहीं है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए तैयार नहीं है। अगर गंगोत्री और हल्द्वानी सीट पर उप चुनाव होता है तो पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में दो से तीन दिन में बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें