फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 घंटे बाद सड़क खुलने से यात्रियों को मिली राहत

विज्ञापन
पहाड़पानी में सड़क बंद होने से गर्भवती महिला को डोली पर पैदल ले जाते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल/धानाचूली/पहाड़पानी। धानाचूली, मुक्तेश्वर, पहाड़पानी, रामगढ़ और मनाघेर में तीस घंटे से फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को शनिवार दोपहर बाद मार्ग खुलने से राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर दो बजे बाद धानाचूली, पहाड़पानी, मनाघेर, मोथियापातर, पदमपुरी और बबियाड़ मार्ग को लोनिवि ने जेसीबी की मदद से खोल दिया। मार्ग खुलने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। धानाचूली और ओखलकांडा मार्ग पर जगह-जगह बर्फबारी होने से मार्ग बंद हैं लेकिन जेसीबी मार्ग खोलने में लगी है। अभी भी गांवों में दो फीट तक बर्फ जमी है।
रामनगर में ट्रांसफार्मर फुंकने से दो दिन गुल रही बिजली
भीमताल/रामनगर। धानाचूली के तोक, मनाखाड़, किसकुटवा, कनाला में तीन दिन से बिजली न आने के कारण लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। शनिवार को भी सुबह से बिजली न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न आने के कारण लोगों को पेयजल संकट भी झेलना पड़ा। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण करने की मांग की है। दूसरी ओर रामनगर में चिल्किया बिजली घर में 220 केवी का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार को बारिश में फुंक गया था। ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से टांडा मल्लू, चिल्किया सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई थी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर ठीक हो गया है और आपूर्ति सुचारु हो गई है।
विज्ञापन

हम अपनी पूरी टीम के साथ धानाचूली क्षेत्र में जेसीबी से बर्फ हटाने में लगे हुए हैं। जेसीबी से अधिकांश सड़कें खोल दी हैं। वहीं धानाचूली, ओखलकांडा मार्ग को भी देर शाम तक खोल दिया जाएगा। मदन मोहन सिंह पुंडीर, ईई लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें