फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेंट जोसेफ्स कॉलेज, नैनीताल के आउटहाउस मार्ग पर सड़क धंसी, हादसों का डर

Fri, 17 Jul 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सेंट जोसेफ्स कॉलेज, नैनीताल के आउटहाउस की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने से गहरा गड्ढा बन गया है जिससे राहगीरों, स्थानीय निवासियों, विद्यालय के कर्मचारियों एवं वाहनों के आवागमन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर रोज काफी संख्या में लोग आवाजाही करते है। सड़क के बीचों-बीच बने इस गहरे गड्ढे के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। विशेष रूप से रात के समय, बारिश के दौरान या कम दृश्यता की स्थिति में कोई भी व्यक्ति या वाहन इस गड्ढे की चपेट में आ सकता है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी की जान भी जा सकती है।
स्थानीय लोगों में इस गंभीर लापरवाही को लेकर भारी रोष है। उनका कहना है कि संबंधित विभाग को इस मार्ग को सुरक्षित बनाया जाना चाहिए। केवल चेतावनी पट्ट लगाना पर्याप्त नहीं होगा बल्कि सड़क की तत्काल मरम्मत करानी चाहिए।
विज्ञापन

जनहित में नगर पालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से मांग की जाती है कि तत्काल इस सड़क की मरम्मत कराई जाए। हादसाें से बचाव के लिए बैरिकेडिंग की जाए तथा किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं की तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें