फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकसिया नाले पर बने दो मकान तोड़े

Tue, 02 Feb 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रकसिया नाले की सुरक्षा दीवार के निर्माण में रुकावट बना अतिक्रमण सोमवार को प्रशासन ने तोड़ दिया। नाले के एक तरफ स्थायी अतिक्रमण होने से सुरक्षा दीवार का निर्माण रुका हुआ था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने जेई से अभद्रता कर काम रुकवा दिया था। जेई की शिकायत पर एसडीएम ने जेसीबी मंगवाकर नाले की जद में आ रहे दो मकानों को तोड़ दिया।

रकसिया नाला हर साल बरसात में तबाही मचाता है। नाले से खेतों में कटाव होता है, जिससे काश्तकारों की बेशकीमती जमीन बह जाती है और पानी आबादी तक घुस आता है।

 सिंचाई विभाग रकसिया नाले के दोनों तरफ कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बना रहा है। संगम विहार के पास सुरक्षा दीवार निर्माण में अतिक्रमण अवरोध बन गया । यहां नाले में एक तरफ से काफी अतिक्रमण है। इसमें पक्के मकान तक बने हैं। घरों में जाने के लिए नाले के ऊपर से रास्ता तक बनाया है।
विज्ञापन


सुरक्षा दीवार निर्माण का अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया और जेई को धमकी देकर काम बंद करवा दिया। जेई ने अधिशासी अभियंता को इसकी शिकायत की। अधिशासी अभियंता ने प्रशासन से सुरक्षा मांगी। एसडीएम पंकज उपाध्याय के मुताबिक सोमवार शाम जेई के साथ निरीक्षण किया।

जेसीबी मंगवाकर नाले की सुरक्षा दीवार निर्माण में रुकावट बन रहे दो मकानों को तोड़ दिया। एसडीएम ने बताया कि एक मकान तोड़ा गया, जबकि दूसरे की दीवार तोड़ी गई। अब दूसरे मकान को मजदूरों से तोड़ा जाएगा। कुछ लोगों ने मकान तोड़ने का विरोध किया। एसडीएम की मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें