फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों के चलते सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Sun, 02 Apr 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
बेलगढ़ में मिला गार्ड का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। क्यारी के एक रिसोर्ट में कार्यरत गार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बेलगढ़ चुंगी के पास क्यारी रोड पर बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव के नीला पड़ने के कारण पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गंगोत्री विहार गली नं. 3 कानिया निवासी भुवन चंद्र पांडे (35) पुत्र जयदत्त पांडे क्यारी के एक रिसोर्ट में गार्ड सुपरवाइजर के पद पर नौकरी पर लगा था।
विज्ञापन


बीते दिवस भुवन ड्यूटी पर नहीं गया था। इसके चलते उसे होटल से शैलेन्द्र बिष्ट ने काम पर आने के लिए कहा गया था। परिजनों के अनुसार भुवन अपनी स्कूटी लेकर होटल के लिए चला गया था। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद पुलिस को खबर मिली कि बेलगढ़ के निकट जंगल में किसी युवक का शव पड़ा है। 

सीओ राजेंद्र हयांकी व कोतवाल विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से मिले भुवन के मोबाइल की अंतिम काल पर संपर्क करने पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने मौके पर होटल संचालकों को भी बुला लिया जिनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन


मृतक का शरीर नीला पड़ने के कारण पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। परिजनों का कहना है कि जब भुवन घर से स्कूटी लेकर निकला तो उसकी स्कूटी कहां गई, जबकि स्कूटी की चाबी उसकी ही जेब से बरामद हुई है। शनिवार सुबह 8 बजे होटल कर्मी शेलेंद्र ने मृतक भुवन से फोन पर बातचीत की तो भुवन ने उसे बताया कि वह एक घंटे के अंदर होटल में पहुंचेगा। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया  कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।  

रामनगर। जिस जगह शनिवार सुबह भुवन का शव बरामद हुआ है वहीं समीप के एक पेड़ पर वन विभाग द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ है, परन्तु वह कैमरा काफी दिनों से बंद पड़ा है। यदि वह कैमरा सही होता तो भुवन के साथ हुई दुर्घटना का पता चल सकता था। वहीं रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के रेंजर भगवत प्रसाद पंत ने बताया कि पहले यहां पुराने मॉडल के कैमरे लगे थे, और जिनकी रेंज भी कम थी अब नई तकनीक के कैमरे सभी चेकपोस्टों पर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें