फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ऋषिकेश और पौड़ी की टीमों ने जीते अपने मैच

Mon, 07 Apr 2025 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। देवभूमि स्पोर्ट्स क्लब कानिया की ओर से रविवार को चार दिवसीय अखिल भारतीय वालीबाल महिला, पुरुष प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन ऋषिकेश, पौड़ी की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले दिन महिला वर्ग के मैच का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष हाजी अकरम, जेष्ठ प्रमुख संजय नेगी, भाजपा नेता इंदर रावत, सभासद विक्रम भट्ट ने किया।
पहला मैच काशीपुर और ऋषिकेश के बीच खेला गया। ऋषिकेश ने काशीपुर को 13-21, 21-7, 15-3 से हराया। दूसरा मैच कानिया और पौड़ी के बीच खेला गया, जिसमें पौड़ी ने कानिया को 21-10, 21-16 से हराया।
इस दौरान आयोजक राजेश पांडेय, विक्की रावत, भारत भट्ट, कृतिक पांडेय, भूपेंद्र सिंह खाती, निखिलेश भट्ट, सोनू घतयाडी, दीप करगेती, रोहित पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें