फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ऋषभ ने राष्ट्रीय शूटिंग में जीता कांस्य पदक

Fri, 04 Sep 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के बिठोरिया निवासी और नैनीताल राइफल संघ के निशानेबाज ऋषभ नेगी ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। 30 अगस्त से तीन सितंबर भोपाल में आयोजित 28वीं ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर मेन वर्ग में पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय राइफल संघ ने किया था। इसमें देशभर से 2,000 से अधिक निशानेबाजों ने भाग लिया। नैनीताल राइफल संघ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कालाकोटी ने ऋषभ को बधाई दी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें